शाजी थामस

Dipka/आज जहां लोग नए साल की खुशियां मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक परिवार के चिराग का अंत हो गया।आजाद चौक निवासी अविनाश खालको ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गेवरा खदान के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। अविनाश आजाद चौक में पान के व्यवसायी कृपा राम खालको का पुत्र था ।लेकिन वह खदान के जंगल में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुछ लोगों में चर्चा का विषय है कि यह हत्या का भी मामला हो सकता है पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि अविनाश ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं परिजनों के मुताबिक घर से करीब 10.30 बजे रात्रि निकला और सुबह इस घटना की जानकारी मिली।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर प्रकाश डाला जा सकेगा। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!