दीपका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीपका चौक में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और जनसहभागिता का संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कटघोरा विधानसभा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई।
इसके बाद संतोष सिंह ठाकुर की ओर से मातृ शक्ति के सम्मान में महिलाओं को साड़ी और मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सम्मान और उपहार मिलने पर महिलाओं ने पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹100-₹100 की राशि उपहार के रूप में प्रदान की गई। उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील गुप्ता, राहुल सिंह, गोरेलाल साहू, प्रिंस पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने महिलाओं के सम्मान और बच्चों के प्रोत्साहन के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया। दीपका चौक पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

