दीपका/प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उमागोपाल का दीपका में भव्य स्वागतदीपका। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गैर राजनीतिक संगठन में उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपका क्षेत्र में पदाधिकारियों और सेनानियों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर दीपका खड़ के पदाधिकारी एवं सेनानी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

कार्यकर्ताओं ने उमागोपाल को फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सेनानियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उमागोपाल को प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

वहीं उमागोपाल ने स्वागत के लिए दीपका खड़ के सभी पदाधिकारियों एवं सेनानियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन के उद्देश्यों और छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सेनानियों ने उमागोपाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!