कोरबा : कोरबा में पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामलें में के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया था जहां से जमानत निरस्त हो जाने के बाद जेल दाखिल करने के लिए ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही मुख्य आरोपी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी राहुल चौहान की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि, 26 अगस्त की रात घंटाघर के समीप पत्रकार उमेश यादव पर प्राण घातक हमला करने वाले गिरोह के तीन लोगों को मानिकपुर चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी राहुल चौहान निवासी पोडीबहार, विजय कंवर निवासी दर्री और अर्जुन यादव पंप हाउस कॉलोनी कोरबा निवासी को कोर्ट में पेश किया गया। चूंकि उनके विरुद्ध लूट का मामला दर्ज है, इसलिए जमानत के अभाव में तीनों को जेल भेजने का निर्देश अदालत ने दिया। राहुल विजय और अर्जुन को लेकर पुलिसकर्मी राजेश दुबे, संजय साहू और रतन कुमार कोरबा जेल ले जा रहे थे। जेल के समीप राहुल चौहान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। अब फिर से फरार हो गए राहुल चौहान की तलाश करने के लिए कोरबा पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं इस मामले में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!