गंगानगर।11 नवंबर 2025, मंगलवार को गंगानगर में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) द्वारा एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय सदस्य श्री राधेश्याम सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्री सिंह का 7 नवंबर 2025 को उनके राजनगर, जिला अनूपपुर स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया था। लगभग 75 वर्ष की आयु में उनका जाना कोयला मजदूर संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।ट्रेड यूनियन के प्रारंभिक दौर से ही श्री राधेश्याम सिंह संगठन के मजबूत स्तंभ रहे। साथियों ने उन्हें “चट्टान की तरह अडिग और संघर्षशील नेतृत्वकर्ता” बताते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के सभी साथियों से 18 नवंबर 2025, मंगलवार को राजनगर में आयोजित होने वाले श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होकर दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने की अपील की है।संगठन ने बताया कि श्री सिंह का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

