दीपका। SECL दीपका क्षेत्र के नव पदस्थ एरिया महाप्रबंधक अशोक कुमार का आज नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी मेंबर, भाजपा नेता अरुणीश तिवारी द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।मुलाकात के दौरान अरुणीश तिवारी ने प्रगति नगर आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्र में बढ़ती धूल (डस्ट) की समस्या के नियंत्रण की ओर एरिया महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित कराया।

उन्होंने अपेक्षा जताई कि पूर्व कार्यकाल की तरह दीपका क्षेत्र में भी विकास और व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर SECL दीपका के जीएम (माइनिंग) के पद पर नव पदस्थ नागेंद्र कुमार साहू को भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए प्रबंधन के नेतृत्व में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और खासकर धूल प्रदूषण जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!