दर्री। जन युवा आवाज़ संगठन के तत्वावधान में दर्री पट्टा लाइन के नीचे स्वर्गीय भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित युवाओं ने स्वर्गीय भरत तिवारी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।कार्यक्रम के दौरान सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जन युवा आवाज़ संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!