दीपका/नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अध्यक्ष सत्यम यादव ने विश्वास जताया कि दोनों कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने रिपक कुमार और गौकरण कंवर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि वे पूरे समर्पण, ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की यह नियुक्ति समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!