कोरबा। कुसमुंडा निवासी एसईसीएल खदान कर्मचारी के पुत्र निखिल का शव आखिरकार अहिरन नदी से बरामद कर लिया गया है। निखिल तीन दिन पहले अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और अचानक लापता हो गया था।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद कोरबा और बिलासपुर से पहुंची गोताखोर टीमों ने लगातार तीन दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।कड़ी मशक्कत के बाद आज गोताखोरों को सफलता मिली और निखिल का शव नदी से बाहर निकाला गया।

शव मिलने की खबर फैलते ही कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!