


बिलासपुर। सावन के पवित्र और आनंदमयी महीने के अवसर पर मातृ छाया में ‘सावन झूला’ उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीना राठौर, हर्षा जायसवाल एवं ममता पटेल के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम के दौरान सावन के पारंपरिक गीतों, मनमोहक नृत्य और मधुर संगीत ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और सावन उत्सव का जमकर आनंद उठाया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। इसमें श्रीमती लता राठौर (लता भाभी जी) को सर्वसम्मति से ‘सावन क्वीन’ चुना गया। उन्हें उपस्थित महिलाओं ने बधाई देते हुए सम्मानित किया।आयोजन में अंजना जायसवाल, उज्जवला राठौर, बुधवारा देवांगन, रिंकी राठौर, नमिता राठौर, अंजली गोरहा, नीलू वर्मा, मंजू रात्रे, नम्रता राठौर, फ्रेमा रात्रे, रेनू राठौर, विनीता सिंह, संध्या जायसवाल, रूबी जायसवाल, पूजा राठौर एवं नीलू राठौर सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।महिलाओं के हंसी-मजाक, गीत-संगीत और उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन यादगार बन गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्याओं के सहयोग और उत्साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

