दीपका की बेटी ने बिलासपुर में बिखेरा जलवा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ब्राइडल कॉम्पिटीशन का ताज
बिलासपुर। होटल एम्पोरर पैराडाइस, बिलासपुर में आयोजित भव्य ब्राइडल कॉम्पिटीशन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई करीब 40 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ग्लैमर, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सजे इस आयोजन में दीपका निवासी राखी सिंह (पति बाबा ठाकुर) ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान अपने नाम कर लिया।इस यादगार पल को और भी खास तब बना दिया, जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने हाथों से राखी सिंह को विजेता का सम्मान प्रदान किया।
मंच पर सम्मान प्राप्त करते ही तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा।राखी सिंह ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर बेहतरीन अभिव्यक्ति से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया।
कड़े मुकाबले के बाद उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंचीय कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।दीपका की बहू राखी सिंह की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि दीपका क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।

