कोल इंडिया के मेगा प्रोजेक्ट और मिनी रत्न कंपनी एसईसीएल दीपका के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए दीपका क्षेत्र के द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय को लेकर क्षेत्रीय प्रतिभा को निखारते हुए स्कूली बच्चों को आमंत्रित कर पर्यावरण संरक्षण के विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें भाषण पेंटिंग निबंध और स्लोगन में बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भावना और जिम्मेदारियां को प्रकट करते हुए लोगों को जागरूक किया

बता दे इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका से कक्षा सातवीं की छात्रा वेदी सोनी ने अपने उन्मुक्त विचार रखते हुए पर्यावरण के इतिहास और इसे संरक्षित करने के लिए बनाए गए कानून पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण एवं पेड़ काटने के दुष्प्रभावो पर प्रकाश डाला जिसे वर्तमान में होने वाले नुकसान जैसे बढ़ते हुए तापमान पर विशेष भाषण देते हुए अपना स्थान बनाया इस अवसर पर एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने उन्हें अभिभावक की उपस्थिति में विजेता का प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!