शाजी थामस

गेवरा/कोरबा। गेवरा एरिया में ट्रेड यूनियनों के सदस्यता सत्यापन को लेकर जारी प्रक्रिया में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (SEKMC) इंटक ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। पहले दिन बढ़त बनाने के बाद दूसरे दिन के आंकड़ों को मिलाकर इंटक ने कुल 121 सदस्यता हासिल कर ली है।

इसके साथ ही इंटक गेवरा एरिया में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।पहले दिन सामने आए आंकड़ों में इंटक को 81 मत मिले थे। दूसरे दिन की सदस्यता को मिलाने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 121 हो गया है।

लगातार दो दिनों में मिली इस बढ़त के बाद इंटक समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गेवरा एरिया में सदस्यता सत्यापन का चरण पूरा होने के बाद अब कल से प्रोजेक्ट स्तर पर सदस्यता की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में यूनियनों के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

इंटक की ओर से लगातार कर्मचारियों के बीच संपर्क और संगठन की गतिविधियों को लेकर जोर दिया जा रहा है। वहीं, अन्य ट्रेड यूनियन भी प्रोजेक्ट स्तर पर अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती हैं।

गेवरा एरिया में दो दिनों के परिणाम ने फिलहाल इंटक को बढ़त दिला दी है, लेकिन सदस्यता सत्यापन की पूरी प्रक्रिया अभी बाकी है। इसलिए अंतिम तस्वीर सामने आने तक यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में कौन-सी यूनियन अपनी स्थिति मजबूत करती है।

अब सवाल सिर्फ गेवरा एरिया में नंबर-1 रहने का नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट स्तर पर कौन संगठन कर्मचारियों का ज्यादा समर्थन जुटा पाता है—इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!