भूमि आवंटन की प्रीमियम राशि का चालान जारी करने और सामाजिक भवन का निर्माण समय पर पूरा कराने के निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज और रत्नेश्वर कुर्मी क्षत्रिय सेवा संस्थान रतनपुर से जुड़े लंबे समय से लंबित कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समाज की ओर से सामाजिक भवन और भूमि आवंटन से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से बिलासपुर कलेक्टर को भूमि आवंटन की प्रीमियम राशि 1 लाख 31 हजार 595 रुपये का चालान तत्काल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामाजिक भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को कहा गया है।समाज के प्रतिनिधियों के मुताबिक, सामाजिक भवन का निर्माण पूरा होने के बाद सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं भूमि आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने से भी लंबे समय से लंबित कार्य आगे बढ़ सकेगा।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद समाज के शहर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप सहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।अब संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया तथा निर्माणाधीन सामाजिक भवन के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!