दीपका। नगर पालिका दीपका ने बेजा कब्जा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अविनाश सिंह द्वारा जिला कलेक्टर को की गई लिखित शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

कोरबा जिलाधीश के निर्देश पर नगर पालिका दीपका प्रबंधन ने पाली रोड स्थित पुष्प वाटिका के आसपास हुए अवैध कब्जों पर शिकंजा कस दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुष्प वाटिका के चारों ओर रसूखदारों द्वारा शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा कर दुकान और भवन मंदिर,निर्माण कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने कुल 13 लोगों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर भूमि संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने और जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्ती के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है और वे कार्रवाई रुकवाने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि यह पूरी कार्रवाई जिलाधीश के निर्देश पर की जा रही है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रशासन अब बेजा कब्जे के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।नगर पालिका की इस कार्रवाई को शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!