गेवरा (कोरबा): संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) एटक कार्यालय ‘कॉमरेड देवराज भवन’ (आजाद चौक, गेवरा परियोजना) में यूनियन के केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड अजय विश्वकर्मा का आगमन हुआ। बैठक की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड अजय विश्वकर्मा ने कोयला कामगारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया:12वां वेतन समझौता: कामगारों के हितों और वेतन समझौते की वर्तमान स्थिति व आगामी रणनीति से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।सदस्यता सत्यापन: इस वर्ष होने वाले सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया, उसकी महत्ता और तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही चार श्रम संहिताओं के प्रभाव और उनसे श्रमिकों के अधिकारों पर पड़ने वाले असर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रमिक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य रूप से अध्यक्ष कॉमरेड एल. पी. अघरिया, क्षेत्रीय सचिव कॉमरेड दीपक उपाध्याय, क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष कॉमरेड कार्तिक राम श्रीवास और सचिव सुप्रिया चारी,परियोजना अध्यक्ष कॉमरेड कृपाल राम और सचिव हरनारायण केशरवानी।कल्याण एवं सुरक्षा समिति सदस्य: क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य कॉमरेड आर. के. पाण्डेय व सुनील पटेल, परियोजना सुरक्षा समिति सदस्य सुमित स्वरूप और संजय कुमार,प्रेम रात्रे, छाया देवी, आशा सोनी, रामेश्वरी, प्रभाकर सिंह, आर. एस. मिश्रा, तरसेम शर्मा, यादव राम, बाबू पात्रो, एस. के. राय, बादल मुखर्जी सहित सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

