कुसमुंडा। DAV पब्लिक स्कूल, SECL कुसमुंडा में आगामी 30 एवं 31 अगस्त को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 31 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें करीब 1110 प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और खो-खो सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन के मुख्य अतिथि कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सचिन ताना जी पाटिल होंगे।
इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने से प्रतियोगिता के दौरान उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिलेगा।विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

