नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर कथित “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” द्वारा राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। निर्धारित समय के अनुसार पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना था।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति प्रदान कर दी।

इसके बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे, जहां लगभग पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती भी की गई थी।प्रदर्शन की सबसे चर्चित तस्वीर तब सामने आई जब पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता के लिए चर्चित इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गांधीवादी शैली में हाथ में फूल लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई।

धरना समाप्त होने के बाद CJP नेताओं ने केंद्र सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण में जवाबदेही तय की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें। संगठन का दावा है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो देशभर में आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे गड़बड़ियों के मामलों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। वहीं, आंदोलनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे गड़बड़ियों के मामलों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। वहीं, आंदोलनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग रखी।

हालांकि केंद्र सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस अल्टीमेटम पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में सरकार की प्रतिक्रिया और CJP की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!