दीपका/कोरबा। एसईसीएल दीपका कॉलोनी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब CCTV कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के केबिन में अचानक आग लग गई।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम में लगे CCTV सिस्टम से संबंधित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज आग की चपेट में आ गए।

आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग की वजह से CCTV निगरानी व्यवस्था से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान और रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि कंट्रोल रूम में आग आखिर किन परिस्थितियों में लगी और CCTV निगरानी व्यवस्था को इससे कितना नुकसान हुआ? इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल घटना को लेकर संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!