दीपका, कोरबा –सावन माह की पावनता और शिवभक्ति की लहर के बीच दीपका कॉलोनी में शिव शक्ति महिला कीर्तन मंडली द्वारा एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।

इस भव्य यात्रा की शुरुआत छोटे शिव मंदिर से हुई और श्रद्धा, कीर्तन और नृत्य के साथ यह यात्रा बड़े शिव मंदिर तक पहुंची। यात्रा मार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और महिला श्रद्धालुओं की उत्साही उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

नृत्य और गीतों के माध्यम से भक्तों ने भोलेनाथ को जल अर्पित किया। रास्ते भर श्रद्धा, आस्था और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव बन गई।

यात्रा में जिन श्रद्धालु बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,उत्तरा कुंभकार, मथुरा महंत, यसोदा सिंह, शोभा साहू, संगीता साहू, सावित्री तिवारी, नीरा बाई साहू, रानी राठौर, चंचला शुक्ला, रानू शुक्ला, प्रेमलता, सरस्वती, सुभदा यादव, रामेश्वर, सावित्री माणिकपुरी, दीपा त्रिपाठी, कमला, सरिता, गायत्री, सीमा गुप्ता, मनीषा, मेनका, किरण, उर्मिला, मधु, रुक्मिणी भारतीय, प्रीति, ललिता, आरती, नमीता, अनीता, पद्मावती, माधुरी, कनक लता, मिथेलेश, माला, विमला, रंजू, नमदा, मीना, ममता शुक्ला, राजकुमारी, नवीन, गीता, रेणु जी सहित अनेकों श्रद्धालु बहनों ने इस यात्रा को अद्वितीय और ऐतिहासिक बना दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!