हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा ग्राम हरदीबाजार के किसी भी समस्याओं का निराकरण होते नहीं दिखाई देने की स्थिति में बुधवार दोपहर 3 बजे ओम पैलेस में एक सभा आयोजित की गई। बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य रुप से, हरदीबाजार,रेंकी एवं सराई सिंगार के सरपंच,उपसरपंच व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
हरदी बाजार की वर्तमान स्थिति में निर्मित समस्या व भविष्य की चिंता को लेकर ग्रामवासियों में एसईसीएल दीपका प्रबंधन के मनमानी व अड़ियल रवैया के प्रति गहरा रोष देखने को मिला। सभी ने अपनी-अपनी समस्या व विचार विधायक प्रेमचंद पटेल के सामने रखे
। वर्तमान स्थिति में आज तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन, हरदीबाजार का पत्रक सार्वजनिक नहीं किया,बसाहट स्थल,नौकरी व 2004 अधिग्रहण के समय लागू नीति के तहत् पर खातेदार को नौकरी,2004-2010 अधिग्रहण के पश्चात खरीदी रजिस्ट्री जमीन पर निर्मित मकान का 100%सोलसियम सहित मुआवजा देने, नऐ मकान कह कर 60% मुआवजा कटौती कर 40% मुआवजा देने जैसे मुद्दों को दरकिनार कर जमीन का मुआवजा उठाने एवं मकान मालिक को मकान तोड़ने को बाध्य किया जा रहा है।
मुआवजा निर्धारण में भी कई विसंगतियां देखने को मिली है, जिससे ग्रामीण परेशान है। सभी मांगों व समस्यों को विधायक प्रेमचंद पटेल ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि जबतक एसईसीएल प्रबंधन आप लोगों की जायज मांगों को पूरा नहीं करता है तब-तक आप सभी एकजुटता से रहे,न जमीन का मुआवजा उठाए न तो अपना मकान तोड़े मैं आप ग्रामवासियों के साथ खड़ा हुं ।
वही ग्रामवासियों ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन के कार्य शैली को लेकर आगे की रणनीतिक तैयारी में लग गए है। बैठक में हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर,सराईसिंगार सरपंच सोनसाय भैना,रेकी सरपंच तीजराम उर्रे, उपसरपंच हरदीबाजार रेखा जायसवाल,रेंकी उपसरपंच शिव यादव, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश टंडन, विधायक प्रतिनिधि व्यास राठौर, राजेश जायसवाल, इंद्रभूषण सिंह राज,प्रियंका जायसवाल, शैल राठौर,भानुप्रतापपुर कंवर,ममता ओग्रे,विजय जायसवाल, कन्हैया राठौर,महेंद्र राठौर,प्रेम डिक्सेना, कमलेश राठौर, जगदेव राठौर, जगदीश अग्रवाल,प्रदीप राठौर, सुरेश यादव,रमावतार टंडन, सुरेंद्र राठौर,रमाकांत गुरुद्वान,रेखराम पांडेय, नरेंद्र राठौर,शशीधर सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

