
मृतक
कोरबा। उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में बीती रात जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब पार्टी में शामिल युवकों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर कथित तौर पर कैंपर वाहन चढ़ा दिया गया, जिससे दीपका निवासी उज्वल सिंग की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1.30बजे की है। बताया जा रहा है कि दीपका से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए करीब 20 से 25 युवक रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित रूप से कैंपर वाहन से उज्वल सिंग नामक युवक को कुचल दिया। बताए जा रहा है कि बाकी अन्य युवक भी बाल बाल बचे वहीं गरुड़ नगर दीपका निवासी आरोपी तुषार डांडा कैंपर CG 12 BN 8084 समेत और फरार हो गया ।
घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रांसपोर्टर उज्वल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रिसोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका का पता लगाने के लिए पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

आरोपों कैम्पर चालक

