कोरबा,/SECL0द्वारा खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ जीएम स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें गेवरा और दीपका क्षेत्र भी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक दीपका, गेवरा, चिरमिरी, बैकुंठपुर और सोहागपुर क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों का परस्पर स्थानांतरण किया गया है। गेवरा क्षेत्र में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे खदान व्यवस्था और कार्य संचालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

आदेश के अनुसार एस.के. मिश्रा को दीपका क्षेत्र से गेवरा क्षेत्र में एजीएम के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं धीरज कुमार चौधरी को गेवरा क्षेत्र में जीएम (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नागेंद्र कुमार साहू को गेवरा से दीपका ओसी में स्थानांतरित किया गया है।

दीपका क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अशोक कुमार को चिरमिरी से दीपका एजीएम बनाया गया है, जबकि नरेश प्रसाद को दीपका से बैकुंठपुर भेजा गया है।

SECL प्रबंधन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कार्य प्रणाली में गति आएगी और उत्पादन एवं प्रबंधन दोनों स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित होगा। यह तबादला सूची खनन क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं गेवरा–दीपका क्षेत्र में कार्यप्रणाली पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!