दीपका/कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में ट्रेड यूनियनों के सदस्यता सत्यापन के सामने आए परिणाम में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार BMS के खाते में कुल 311 सदस्यता दर्ज हुई है, जो अन्य सभी यूनियनों से अधिक है।
वही इंटक यूनियन दूसरे स्थान पर है।सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों के मुताबिक दीपका क्षेत्र में कुल 640 सदस्यता दर्ज की गई। इसमें BMS को 311, INTUC को 161, AITUC को 108, HMS को 32 और KMP को 5 सदस्यता मिली। वहीं 23 सदस्यों ने NOTA का विकल्प चुना।परिणामों में BMS ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी अंतर बनाए रखते हुए दीपका क्षेत्र में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। BMS की ओर से इसे कर्मचारियों के समर्थन और संगठन की सक्रियता की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो BMS की 311 सदस्यता, कुल दर्ज 640 सदस्यता का लगभग 48.6 प्रतिशत है। वहीं INTUC 161 सदस्यता के साथ दूसरे और AITUC 108 सदस्यता के साथ तीसरे स्थान पर रहा।वर्गवार आंकड़ों में भी BMS ने अपनी बढ़त कायम रखी। MR वर्ग में BMS को 99 तथा DR वर्ग में 212 सदस्यता प्राप्त हुई। दोनों वर्गों को मिलाकर संगठन का कुल आंकड़ा 311 तक पहुंचा।दीपका क्षेत्र में सदस्यता सत्यापन के इस परिणाम ने श्रमिक संगठनों के बीच मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट कर दी है। BMS ने 311 सदस्यता के साथ बाजी अपने नाम करते हुए दीपका क्षेत्र में अपनी मजबूत श्रमिक पकड़ का प्रदर्शन किया है।
अब इन परिणामों के बाद सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि आने वाले समय में विजेता संगठन कर्मचारियों के हितों और श्रमिक समस्याओं को लेकर अपनी भूमिका किस तरह निभाता है।

