
दीपका/गेवरा। दिनांक 11 मई 2026 को एटक कार्यालय देवराज भवन, एसकेएमएस गेवरा क्षेत्र में गेवरा क्षेत्रीय इकाई का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें का. कार्तिक श्रीवास को गेवरा क्षेत्रीय इकाई का अध्यक्ष, का. सुप्रिया चारी को सचिव तथा का. राकेश दास को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर एटक के वरिष्ठ पदाधिकारी का. एलपी अघरिया (अध्यक्ष) एवं का. दीपक उपाध्याय (सचिव) की उपस्थिति रही।
उनके मार्गदर्शन में गेवरा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सम्मेलन के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

