बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले नगर सैनिक क्रमांक 245 व्यासनारायण जायसवाल सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सहित कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में आईजी राम गोपाल गर्ग ने व्यासनारायण जायसवाल को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88 में नगर सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने होमगार्ड लाइन के साथ थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा और पाली सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2002 से वे लगातार पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में पदस्थ रहे।सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटियां भी निभाईं। ओडिशा के भुवनेश्वर में चक्रवात और बाढ़ के दौरान बचाव दल के सदस्य के रूप में उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में भाग लिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था और सुरक्षा ड्यूटी में भी सेवाएं दीं।विदाई समारोह में आईजी राम गोपाल गर्ग ने उनके लंबे सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान व्यासनारायण जायसवाल ने भी आईजी एवं अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह के बाद आईजी राम गोपाल गर्ग ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं और विशेष रूप से सुसज्जित वाहन से उनके घर के लिए रवाना किया।कार्यक्रम का संचालन शंकर कश्यप ने किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों ने व्यासनारायण जायसवाल को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!