बिलासपुर – महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करने की दिशा में देवश्री महोत्सव मेला एक सराहनीय पहल बनकर सामने आया है। यह मेला केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके छोटे व्यवसायों को पहचान दिलाने और स्थानीय महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सी नवीन कुमार ने कही।देवश्री महोत्सव मेले की शुरुआत श्रीमती मीरा राव, श्रीमती आर. वंजा एवं श्रीमती मणि के नेतृत्व में की गई है। उनके प्रयासों से बिलासपुर की अनेक महिला उद्यमी अपने-अपने व्यवसाय, हुनर और रचनात्मकता के साथ इस मंच से जुड़ी हैं। मेले का उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें ग्राहकों और बाजार से सीधे जोड़ना है।मेले में स्वर मंगल स्वयं सहायता समूह, जिसकी संचालिका श्रीमती मीरा राव हैं, के साथ रूमा’स इनोवेशन, बस्तर आर्ट, आरवी कलेक्शन, श्री वैष्णो गिफ्ट शॉप, श्री श्याम, प्रसन्ना हेल्थ एंड न्यूट्रिशन क्लब, देविका कलेक्शन, ब्यूटी सॉल्यूशन, वामा, यशस्विनी, स्पार्कल एंड शाइन, अन्नपूर्णा दक्षिण भारतीय स्टॉल तथा Clay and Co जैसे कई छोटे व्यवसाय शामिल हैं।इन स्टॉलों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। कला एवं हस्तशिल्प से लेकर परिधान, सौंदर्य सामग्री, उपहार सामग्री, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा खाद्य पदार्थों तक, मेले में महिलाओं के हुनर और व्यवसाय की विविधता देखने को मिल रही है।छोटे व्यवसाय, बड़े सपनेदेवश्री महोत्सव मेले की खासियत यह है कि यहां छोटे स्तर से अपने व्यवसाय की शुरुआत करने वाली महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए मंच दिया जा रहा है। किसी ने अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दिया है, तो किसी ने घर से शुरू किए छोटे प्रयास को एक पहचान देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।ऐसे आयोजन महिला उद्यमियों को केवल अपने उत्पाद बेचने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि उन्हें नए ग्राहकों से जुड़ने, अपने व्यवसाय का प्रचार करने और भविष्य में इसे और विस्तार देने का आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।इसके साथ ही, एक ही मंच पर अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं महिलाओं का एक साथ आना सहयोग, नेटवर्किंग और अनुभव साझा करने की संस्कृति को भी मजबूत करता है। यह पहल उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है जो अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का सपना देख रही हैं।महिला शक्ति को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहलआज महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराना भी है जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान में और अपने हुनर को आजीविका में बदल सकें। देवश्री महोत्सव मेला इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।बिलासपुर में आयोजित यह महोत्सव महिला शक्ति, स्वावलंबन और स्थानीय उद्यमिता का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा है। इन महिला उद्यमियों की यात्रा यह संदेश देती है कि सही अवसर, प्रोत्साहन और मंच मिलने पर महिलाएं अपने छोटे-छोटे प्रयासों को सफल व्यवसाय में बदल सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।देवश्री महोत्सव मेला इस मायने में सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों, हुनर और आत्मनिर्भरता को एक नई पहचान देने की पहल है। देव श्री महोत्सव मेला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सी नवीन कुमार एवं अध्यक्षता हेमंत सिंह परिहार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!