

कोयलांचल :- कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस ओव्हर टेकिंग के दौरान डिवाइडर से टकरा गई।कनकी-पंतोरा मार्ग पर यह हादसा हुआ। बस कोरबा से रायपुर ,जशपुर होते हुए रांची तक जाती है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।

