कोयलांचल/कटघोरा/जोहर छतीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र राठौर द्वारा कटघोरा विधान सभा के सभी क्षेत्र में अलग अलग टीम बनाकर चुनाव प्रचार प्रसार एवं लगातार छोटी छोटी मीटिंग लिया जा रहा है ,चुनाव प्रचार के दौरान वोट मांगने के साथ युवा वोटर्स को नशा मुक्ति का सन्देश भी दिया जा रहा है ,एवं महिला समिति को किसी पार्टी के प्रलोभन में आकर वोट ना करने करने की अपील किया जा रहा है ,वोटर्स को उनकी वोट की अहमियत समझाई जा रही है | पार्टी द्वारा सामाजिक सन्देश देकर वोट अपील किया जा रहा है जिससे आम जनता अत्यधिक प्रभावित हो रही है

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण महिलाओं द्वारा बताया गया कि कटघोरा भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद पटेल के द्वारा महतारी वंदन योजना के नाम से पंजीयन फॉर्म भराया जा रहा है और इसके एवज में वोट देने की अपील की जा रही है जो की आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है |

आपको बताते चले कि भाजपा द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बननें पर महतारी वंदन के नाम से एक योजना लागू करने की बात कही गई है जिसके अनुसार प्रतिवर्ष 12000 रु देने की बात कही जा रही है | लेकिन अभी चुनाव हुआ नहीं है सरकार बनी नहीं है उसके बावजूद खुद कटघोरा प्रत्याशी द्वारा आम वोटर्स से पंजीयन के नाम पर इस प्रकार फॉर्म भरवाना और वोटर्स को प्रलोभित करना आदर्श आचार संहिता का उलंघन के दायरे में आता है | जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा इसकी लिखित शिकायत निर्वाचन आयोग से किया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!