दीपका/कोरबा | 30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की दीपका खड़ इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह नियुक्तियाँ सर्व समिति की बैठक में सर्वसम्मति से की गईं, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
🔹 खंड प्रभारी – सुरेश महिलाएंगे
🔹 संयोजक – भारत पटेल
🔹 सह-संयोजक – कान्हा अहीर
🔹 अध्यक्ष – प्रकाश जायसवाल
🔹 उपाध्यक्ष – सौरभ पांडे
🔹 उपाध्यक्ष – महेंद्र कुर्रे
🔹 कोषाध्यक्ष – गणेश साहू
🔹 सह-कोषाध्यक्ष – दिलीप यादव
🔹 संगठन मंत्री – सर्वेश सागर
🔹 सह-सचिव – जोगिंदर
🔹 मीडिया प्रभारी – ध्रुव चौहान

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें —
✅ प्रदेश संगठन मंत्री – उमा गोपाल
✅ जिला संयोजक – अतुल दास महंत
✅ जिला अध्यक्ष – अलेक्स टोप्पो
✅ जिला सचिव – विनोद सारथी
✅ जिला शहर अध्यक्ष – किरण निराला
✅ जिला मीडिया प्रभारी – कन्हैया कुमार
✅ जिला सह-सचिव – राजेश साहू

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक विकास को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में, प्रदेशभर में सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनहित के कार्यों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद की जा रही है कि वह स्थानीय स्तर पर संगठन को एक नई दिशा और गति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!