शाजी थॉमस

दीपका/नगर पालिका दीपका में आए दिन रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगना आम हो गया है। आज फिर एक मामला इसी तरह का सामने आया है जिसमें नगर पालिका में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी के द्वारा राशन कार्ड बनाने के एवज में रूपए मांगने का आरोप स्थानीयनिवासी भगत राम केवट के द्वारा जन समस्या निवारण शिविर में किया गया है मुख्यमंत्री को लिखे गए शिकायत में उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनाने की एवज में सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों के द्वारा रुपए की मांग की जाती है नहीं देने पर राशन कार्ड नहीं बनाने का धमकी दिया जाता है उन्होंने अपने शिकायत में लिखा है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए पिछले कई महीनो से नगर पालिका दीपका का चक्कर काट रहा है मगर अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। हम आपको बता दें की लगातार प्रदेश में भाजपा शासन आने के बाद रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है बावजूद इसके प्रशासनिक कर्मचारी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं रुपए के लालच में उपभोक्ताओं को घुमाया जा रहा है खास कर नगर पालिका दीपिका में यह एक आम बात हो गई है चाहे वह निविदा के माध्यम से भ्रष्टाचार की बात हो चाहे वह घटिया क्वालिटी के निर्माण कार्य की हो अगर बारीकी से जांच किया जाए तो नगर पालिका दीपिका में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो सकते हैं बाहरहाल भगत राम केवट के द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बता सकेगा।
शिकायत निराधार अनय जायसवाल।
जब हमने इस संदर्भ में सहायक ग्रेड 3 के बाबू से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि शासन के जो शुल्क एपिएल कार्ड के लिए निर्धारित किया गया है उसके अतिरिक्त अन्य कोई भी राशी नही मांगी है, सम्बन्धित शिकायत निराधार हैं।

