दीपका। श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ब्रह्मर्षि भवन दीपका में भक्ति और श्रद्धा के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल श्री सत्यनारायण भगवान का विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इसके पश्चात संध्या 4 बजे से 7:30 बजे तक चना एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में भूमिहार ब्राह्मण समाज दीपका के सदस्य तन-मन से जुटे रहे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरजेश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, निरंजन शर्मा, अजय शर्मा, नंद किशोर शर्मा, सूरज कुमार, धीरज, पंकज शर्मा, सुधीर शर्मा, चितरंजन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ परशुराम जयंती महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर समस्त शर्मा परिवार एवं भूमिहार समाज दीपका की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन सफल और यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!