दिपका। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नगर पालिका रोड, दिपका में स्मार्ट मोबाइल शॉप के समीप G1 Events दिपका के द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परचम कुशाई के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं आगंतुक सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से मदरसा इज़हारुल उलूम के इमाम गुलाम सरवर हबीबी, गुलाम रहबर साहब, तनवीर अहमद, भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन G1 Events के संचालक गुलाम हसन एवं राजा कुरैशी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन पूर्व एल्डरमैन अफजल अली ने किया।
वहीं, नगर पालिका रोड स्थित सन बैटरी के सामने जुलूस में शामिल होने पहुंचे आम नागरिकों एवं अकीदतमंदों के लिए विशेष स्वागत की व्यवस्था की गई। मोहम्मद शाह आलम, इरफान अली, मोहम्मद मेराज आलम एवं गुड्डू कुरैशी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों का रबड़ी एवं मिठाई से इस्तकबाल किया गया। इस दौरान सभी अकीदतमंदों को मिठाई खिलाकर ईद मिलादुन्नबी की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फैयाज अंसारी, इस्तखार अली, मोबिन अंसारी, सरफुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद समाले नबी, राकीम अंसारी, साबिर अंसारी, शाहबाज खान, सद्दाम शेख, नौशाद अंसारी, गुलशेर अली, बबलू खान, रईस कुरैशी, इंतजार अली एवं खुर्शीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों की सहभागिता रही।
समारोह के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का माहौल देखने को मिला। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

