कोरबा/बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से गेवरा क्षेत्र स्थित कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के यूनियन कार्यालय को लेकर महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है। 6 अगस्त 2026 को जारी इस पत्र में गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को यूनियन कार्यालय संबंधित पदाधिकारियों को सौंपने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के महासचिव नाथू लाल पाण्डेय द्वारा 21 जुलाई 2026 को मानव संसाधन निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर को पत्र भेजकर गेवरा क्षेत्र में स्थित यूनियन कार्यालय का कब्जा संगठन के पदाधिकारियों को सौंपने का अनुरोध किया गया था। इसी अनुरोध के आधार पर एसईसीएल मुख्यालय ने गेवरा क्षेत्र प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई कर सक्षम प्राधिकारी को अवगत कराया जा सके।

इस पत्र के सामने आने के बाद गेवरा क्षेत्र में यूनियन कार्यालय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कार्यालय का हस्तांतरण कब तक होगा और किस प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, इस पर अभीआधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की कार्रवाई पर मजदूर संगठनों और कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!