कोरबा/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी (एमसीबी) जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संतोषी दीवान ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, संगठन एवं महिला मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

संतोषी दीवान ने भाजपा महिला मोर्चा के सभी नव नियुक्त संभाग प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी मिलकर संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा राष्ट्र सेवा और जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!