कोरबा : दर्री थानांगर्त विश्वकर्ता वेल्डिंग दुकान के पास प्लांट में लगने वाली गैस सिलेडंर पिकअप वाहन एक बाईक चालक को ठोकर मार दिया। घटना गुरूवार की शाम लगभग आठ बजे की बताई जा रही है। जहां गैस सिलेडंर पिकअप दर्री स्थित सोनी गैस दुकान में सिलेडंर लेने जा रहा था। ठीक उसी समय पिकअप वाला भी अपनी गाड़ी लेकर गैस दुकान पहुंचा ही था कि बाइक चालक जो दर्री से सिंचाई कॉलोनी की ओर जा रहा था उसी वक्त बाईक चालक की ओर गाड़ी दबा दिया जिससें की बाईक चालक की दाहिना पैर टूट गया। इस घटना के बाद पिकअप चालक गाडी लेकर फरार हो गया। वहां खड़े लोगो ने फौरन 112 की टीम को कॉलकर बुलाएं जहां 112 की टीम की मदद से मेडिकल कॉलेज में बाइक चालक को उपचार हेतु दाखिल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!