कोरबा/दीपका। दीपका पुलिस ने टाटा मोटर्स के नाम पर कथित तौर पर नकली यूरिया बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में यूरिया के डिब्बे बरामद करने का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स के जांच अधिकारी को कंपनी के नाम पर यूरिया बेचे जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जांच के दौरान कथित रूप से नकली यूरिया की बिक्री का मामला सामने आया। जांच अधिकारी ने मामले की शिकायत दीपका पुलिस से की।शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।212 डिब्बों में मिला 4240 लीटर यूरियापुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 212 डिब्बे बरामद किए गए। प्रत्येक डिब्बे में 20 लीटर यूरिया बताया गया है। इस तरह कुल 4240 लीटर यूरिया जब्त किया गया है।जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
टाटा मोटर्स के नाम के इस्तेमाल की जांचमामले में टाटा मोटर्स के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर नकली उत्पाद बेचने का आरोप सामने आया है। कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया आरोपी के पास कहां से आया, इसकी सप्लाई कहां से हुई और इसे किन स्थानों पर बेचने की तैयारी थी।
पुलिस इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।जब्त सामग्री की जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीरपुलिस ने बरामद सामग्री को सुरक्षित रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जब्त यूरिया की गुणवत्ता और वास्तविकता से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल दीपका पुलिस की कार्रवाई के बाद नकली उत्पादों की कथित बिक्री से जुड़े मामलों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच जारी है।

