जांजगीर चाम्पा :- जिला के अकलतरा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुए 6 लाख 60 हजार की लूट के मामले में जांजगीर पुलिस ने अहम् खुलासा किया है,,मामले में प्रार्थी राखी प्रसाद कश्यप ही आरोपी निकला।ट्रेडिंग कंपनी के मुंशी ने राशि गबन करने की नियत से अपने दो साथियो के साथ मिल कर लूट की प्लान बनाई और खुद के ऊपर मिर्ची पावडर छिड़कवा कर लूट की घटना कराया और दोनों आरोपियों के फरार होने के बाद अकलतरा पुलिस को गुमराह करने के लिए थाना में लूट की घटना का रिपोर्ट दर्ज कराया।अकलतरा एस डी ओ पी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि आरोपी राखी प्रसाद कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास 4 लाख रूपये बरामद किया है, वही लूट कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!