कोरबा। कोयलांचल परिवहन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एसईसीएल कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन कार्य में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और विभिन्न लंबित समस्याओं को विस्तार से रखा। मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया कि परिवहन कार्य में आ रही परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवहन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और कोयला उत्पादन प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी परिवहन व्यवसायियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।मुख्य महाप्रबंधक के सकारात्मक आश्वासन से कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और उनके सहयोगात्मक रवैये की सराहना की।
संघ ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन के निर्देशों के बाद लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू हो सकेगी।

