
कोरबा – शासकीय प्राथमिक शाला नानपुलाली, संकुल केराझरिया, विकासखंड पाली की शिक्षिका श्रीमती नंदिनी राजपूत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और समर्पण के लिए राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया गया है। वे 5 सितंबर 2027 को शिक्षक दिवस पर राजभवन रायपुर राज्यपाल रमेन डेका के करकमलो से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह सम्मान प्राप्त करेंगी।उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत 100 से भी अधिक TLM का निर्माण, कक्षा कक्ष को आकर्षक बनाने हेतु जमीन पर शैक्षिक पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत विभिन्न सजावटी चीजों और खिलौनों का निर्माण किया है। उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2023, जिला स्तर पर कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2019, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान, इन्नोवेटिव टीचर अवार्ड 2024, वुमनिया सम्मान 2024, स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान सहित 15 से अधिक सम्मान और 100 से अधिक ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त हो चुके हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री अलंकरण से प्राप्त 5000 रुपये से बच्चों के लिए स्टेशनरी और 2 कुर्सियां दान की, 2013 से अपने जन्मदिन पर और 2018 से पुत्र आदेश सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बच्चों को स्टेशनरी, टाई-बेल्ट वितरित करती हैं। नेत्रदान का प्रण ले चुकी नंदिनी गरीब असहायों की मदद, पॉलीथीन बहिष्कार रैली, स्वच्छता अभियान, त्योहारों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करती हैं।उनके कार्यों को सीजी स्कूल में ‘हमारे नायक’, राज्य स्तरीय खिलौना निर्माण बुक, शिक्षक संदर्शिका में लेखक, किलोल पत्रिका में 30-40 कविताओं, टीवी चर्चा पत्र, शिक्षा के गौठ, डाइट कोरबा की प्रकाश पुंज में स्थान मिला है। शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा ‘नंदिनी के नवाचार से पुस्तक का निर्माण’ को वेबसाइट पर प्रकाशितण किया गया है। उनकी तीन रचनाएं ‘मोर अंगना के शोर’ पुस्तक में हैं जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है।कोरोना काल में ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षा, मास्टर ट्रेनर के रूप में सहभागिता, गांव-गांव पालक संपर्क और यूट्यूब वीडियो के माध्यम से शिक्षा पहुंचाने का कार्य सराहनीय रहा है।बधाईयों का तांताइनकी इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय,डाइट प्राचार्य रामहरी शराफ ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुंदेश गोभिल जी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनिराम मरकाम, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक रामगोपाल जायसवाल, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल, वसुंधरा कुर्रे, संतोष कर्ष, संतोष तारक, गौरीशंकर डिक्सेना सर, मुकेश/ अनिता जगत सरपंच दिलकेश मधुकर,कटघोरा प्राचार्य प्रोफेसर प्यारेलाल, मधुलिका दुबे, कांता जायसवाल , विरेंद्र उईके सीएसी सहित समस्त शाला परिवार एवं संकुल/विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। समस्त शिक्षक परिवारों में हर्षोल्लास और खुशी का माहौल है।


