कोरबा/पाली:- पाली स्थित शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला संयोजक राणा मुखर्जी एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में पाली प्रखंड के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से धर्म रक्षा, गौ रक्षा, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को रोकने को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर समाज हित में कार्य करने और हिंदू समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
पूर्व जिला सह संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि बजरंग दल हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर है और युवाओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है,
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला गौ सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद राजू ठाकुर,मन्नू डिक्सेना,प्रखंड संयोजक कान्हा पटेल,सुनील साहू,दीपक डिक्सेना, नरेंद्र शर्मा,रोशन यादव,मनोज डिक्सेना,शशांक जायसवाल,अंकित अग्रवाल,राहुल शर्मा,पंकज अग्रवाल,विनोद शर्मा,राजू श्रीवास,मुलायम सिंह कंवर,लोकेश मरकाम, ओम प्रकाश यादव,देवानंद यादव,पवन मरावी,निर्मल यादव,रमेश यादव,अमृत आनंद,हरीश कंवर,विवेक नायक,सोम साहू,देवानंद साहू,पांडे जी,नंदलाल पैकरा,दीपक यादव,विष्णु पटेल,उमेश नेताम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित,

