दीपका। एकादशी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच दीपका द्वारा आज दोपहर 12 बजे से मेन चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चना प्रसाद एवं ठंडा शरबत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शरबत वितरण की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली

।मंच के सदस्यों ने बताया कि एकादशी जैसे धार्मिक अवसर पर सेवा कार्य करना उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।इस सेवा कार्य में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!