दीपका/नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में अतिक्रमण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड के पार्षद ने कलेक्टर को शिकायत पत्र भेजते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि क्षेत्र के पुष्पवाटिका, काला मैदान और मुख्य मार्ग किनारे वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है।

शिकायत के मुताबिक, कुछ रसूखदार लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा कर दुकानों का संचालन किया जा रहा है, जिससे न केवल आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि नगर पालिका को भी राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं और आए दिन जाम जैसी स्थिति बनती है। और यही हालात कटघोरा मार्ग पर भी है जहां व्यापारियों ने सड़क पर दुकानें लगा रखी है।बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस मुद्दे पर जब हमने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि कल ही जिलधीश कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है राजस्व और पालिका की सयुक्त टीम बनाकर जांच कर नोटिस दिया जाएगा और जो निर्देश है उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

सबकी निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इन गंभीर शिकायतों पर कितना जल्दी और प्रभावी कदम उठाता है, और आम जनता को राहत मिल सकती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!