गेवरा/गेवरा-दीपका क्षेत्र में इन दिनों गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की उपलब्धता में कमी की शिकायतों के बीच संबंधित समिति कार्यालय में लगातार भीड़ बढ़ रही है, जिससे वहां गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे कार्यालय परिसर में भीड़ की स्थिति बन रही है और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि दो महीने पहले बुकिंग करने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है जिससे भूखे रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

इसी बीच, समिति के वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2022 से लेखा-जोखा स्पष्ट नहीं होने की बात सामने आ रही है। जिस वजह समय पर खरीदी का भुगतान नहीं हो रहा है।हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस विषय पर प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, समिति में हाल ही में जानाराम कर्ष को अध्यक्ष तथा छाया देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में व्यवस्था को सुधारना उनके लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

उपभोक्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस आपूर्ति की स्थिति को जल्द सुधारने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!