दीपका/गेवरा क्षेत्र में संचालित उपभोक्ता समिति को लेकर हाल के दिनों में कई प्रशासनिक और वित्तीय मुद्दे सामने आने की बातें कही जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 से समिति का पूर्ण लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।
सूत्रों के मुताबिक, समिति में हाल ही में अध्यक्ष जानारामकर्ष को उपाध्यक्ष छाया देवी को पदभार सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। नए पदाधिकारियों के सामने अब व्यवस्थाओं को सुचारु करने की चुनौती मानी जा रही है।कर्मचारियों के वेतन को लेकर शिकायतसमिति से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा यह भी बताया गया है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। इस विषय में भी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों का मानना है कि समिति के लेखा-जोखा और वित्तीय स्थिति को लेकर स्पष्टता और पारदर्शिता जरूरी है। साथ ही, संबंधित विभाग द्वारा जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठ रही है। फिलहाल, मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

