दीपका/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 6 से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत हॉस्टल संपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान जवाली एवं दीपका मंडल के छात्रावासों में आयोजित किया गया।
इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, पार्षद एवं विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सुजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।अभियान के तहत जवाली (रंजना) एवं दीपका (नागिन जोरखी) छात्रावासों में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
जवाली मंडल में मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, महामंत्री नरेंद्र चौहान सहित कार्यकर्ता—हर्ष चौहान, पुष्कर लाल कश्यप, विजय कश्यप, गणेश कश्यप, राहुल कंवर, प्रफुल्ल कंवर, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
दीपका मंडल में मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव के नेतृत्व में रिपक कुमार, गौकरण कंवर, मोनू बंसल, अतुल सिंह, रोहित यादव, आकाश कंवर, विनय यादव, विकास साहू, लड्डन खान, ज्योतेश यादव, आयुष कंवर, नीरज कुमार, खालिद खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में सरकार की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

