दीपका/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका द्वारा छात्रावास में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिठाई वितरित की गई तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना गया। साथ ही उनकी समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और जागरूक बन सकें।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, पार्षद एवं कटघोरा विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सुजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, मंत्री रिपक कुमार, गौकरण कंवर, मोनू बंसल, अतुल सिंह, रोहित यादव, आकाश कंवर, विनय यादव, विकास साहू, लड्डन खान, ज्योतेश यादव, आयुष कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर जागरूकता बढ़ाना एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!