कोरबा/छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के जिला कोरबा में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब आदिवासी समाज के युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता के.सी. कुमार कंवर को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति को संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।के.सी. कुमार कंवर आदिवासी समाज के एक सक्रिय, जुझारू और क्रांतिकारी युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, जनजागरण, छत्तीसगढ़िया हितों और आदिवासी अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं।विशेष रूप से हसदेव पद यात्रा में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया। उनके प्रयासों से हजारों आदिवासी एकजुट हुए और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को नई दिशा मिली।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि कुमार कंवर के नेतृत्व, अनुभव और संघर्षशील स्वभाव से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला कोरबा में और अधिक मजबूत होगी। वे समाज के हितों, आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनका मानना है कि ऐसे समर्पित युवा नेतृत्व के हाथों में संगठन का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है।नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए के.सी. कुमार कंवर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज, पर्यावरण और जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे।यह नियुक्ति न केवल कोरबा जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़िया हितों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!