दल्ली राजहरा, छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राज्य एटक (AITUC) का छठा राज्य सम्मेलन दल्ली राजहरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की नई राज्य समिति का गठन किया गया, जिसमें कुल 51 सदस्यों को शामिल किया गया है।

सम्मेलन के दौरान श्रमिक हितों, संगठन की मजबूती और आगामी संघर्ष की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।सम्मेलन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें कॉमरेड अजय विश्वकर्मा को अध्यक्ष, कमलजीत सिंह मान को कार्यकारी अध्यक्ष और कॉमरेड हरिनाथ सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं कॉमरेड राजेश संधू को उप महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।उपाध्यक्ष पद पर कॉमरेड मनोज पांडे, कॉमरेड दीपक उपाध्याय, कॉमरेड जागेश्वर प्रसाद एवं कॉमरेड विनोद सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।कोषाध्यक्ष के रूप में कॉमरेड एस. के. सिंह को नियुक्त किया गया।सचिव मंडल में कॉमरेड लिंगराज नायक, कॉमरेड रमेश कश्यप, कॉमरेड सुधीर यादव, कॉमरेड सुनील सिंह एवं कॉमरेड बी. धर्मा राव को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही एसकेएमएस (कोल) से राज्य परिषद के सदस्यों में कॉमरेड एल. पी. अघरिया, कॉमरेड पंकज गर्ग, कॉमरेड विजय मुदलियार, कॉमरेड सजल मित्र, कॉमरेड रामायण कुलदीप, कॉमरेड सूर्यकांत, कॉमरेड जागृति कुर्रे, कॉमरेड अजीत सिंह, कॉमरेड बिनोद यादव सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।सम्मेलन के समापन अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई तथा श्रमिक हितों की रक्षा और आगामी संघर्षों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।नेताओं ने कहा कि संगठन मजदूरों के अधिकार, सामाजिक न्याय और श्रमिक वर्ग के हितों की लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!