दीपका | दीपका क्षेत्र के बजरंग चौक स्थित रेलवे फाटक पर कल दिनांक 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रेल लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना रेल विभाग द्वारा जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बजरंग चौक दीपका फाटक पर पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और फाटक पूरी तरह बंद रखा जाएगा।सभी प्रकार के वाहन (छोटे व बड़े) पैदल आवाजाही भी प्रभावित रह सकती है!

आवागमन के लिए नगर पालिका रोड को चालू रखा जाएगा प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने यात्रा की योजना बनाएं और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!